Breaking News

आंदोलन से जुड़े वॉलंटियर जुनैद के परिवार को तत्काल रिहा किया जाए -सीजेपी

नई दिल्ली । ऐसा लग रहा है कि अब समाजसेवा करना भी अपराध बनता जा रहा है । जंतर मंतर पर किये जा रहे प्रदर्शन में लोगों को खाना खिला रहे जुनैद के आरोपो से तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने आंदोलन से जुड़े वॉलंटियर जुनैद के परिवार के खि़लाफ़ गैरकानूनी पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाया है। सीजेपी ने दावा किया है कि जुनैद के परिजनों को हिरासत में लिया गया है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।
जुनैद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों तक खाना और पानी पहुंचाने का काम कर रहे थे। सीजेपी का आरोप है कि उनके परिवार के सदस्यों के खि़लाफ़ पुलिस कार्रवाई की गई है। मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यूपी पुलिस की ओर से जुनैद भाई के खि़लाफ़ की गई गैरकानूनी पुलिस कार्रवाई की हम निंदा करते हैं। हम पहले दिन से ही उनके लगातार संपर्क में हैं और उन्हें हर जरूरी मदद दे रहे हैं।
उन्होंने आगे लिखा, हम यूपी पुलिस से अपील करते हैं कि वह जुनैद के परिवार के खि़लाफ़ इस गैरकानूनी, मनमानी और अमानवीय कार्रवाई को रोके और उन्हें तुरंत रिहा करे। इससे पहले जुनैद ने एक मीडिया चौनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि पुलिस उनके घर पहुंची और उनके पिता को अपने साथ ले गई।
जुनैद ने यह भी आरोप लगाया, पुलिस मेरठ में मेरी बहन के ससुराल भी पहुंची। पुलिस ने मेरी बहन के ससुर और देवर को उठा लिया। मेरे भाई, बहन और माता-पिता की पासबुक और आधार कार्ड जब्त कर लिए। उन्होंने कहा पुलिस मेरे घरवालों से कह रही है कि उसको (जुनैद) यहां लाकर दो, हम आपको छोड़ देंगे। देखना होगा कि यूपी पुलिस इन आरोपों पर क्या जवाब देती है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लेकिन एक चीज़ बंद नहीं कर पाए मोदी जी- राहुल गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *