Breaking News

सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शहर, जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी में उमड़ा जनसैलाब

शाहजहांपुर। मुबारक अली । 12 रबी उल अव्वल के मुबारक मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा” के नारों से शहर की फिजाएं गूंज उठीं। जुलूस की शुरुआत सुबह करीब नौ बजे स्टेशन वाली नूरी मस्जिद से हुई। विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ा और अंजान चौकी के पीछे स्थित कटहल वाली मस्जिद, मोहल्ला अंटा पहुंचा, जहां विशेष दुआ के साथ जुलूस का समापन हुआ। दुआ में देश की तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन और कौमी एकता के लिए खास तौर पर दुआ की गई।

जुलूस के दौरान रास्ते भर लोगों ने अकीदतमंदों के लिए लंगर और पानी आदि की व्यवस्था की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत भी किया। आयोजन में शामिल लोगों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
दुआ के बाद आयोजित कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। आयोजक अनीस अत्तरी ने जुलूस के दौरान सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासन का आभार जताया। अधिकारियों ने भी आयोजकों और उनकी पूरी टीम की व्यवस्थाओं की सराहना की।
जुलूस के रास्ते में दिखे आवारा पशु
एक ओर जहां जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया, वहीं प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर एक कमी भी नजर आई। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर कई स्थानों पर आवारा पशुओं के झुंड दिखाई दिए। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच आवारा पशुओं की मौजूदगी से किसी संभावित हादसे की आशंका बनी रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया।
आयोजकों ने जुलूस को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग करने वाले पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सीरत – ए – रसूल : समाजी इन्साफ से किरदार तक

डॉ अब्दुल कुद्दूस हाशमी लखनऊ। 12 रबीउल अव्वल मानव इतिहास की उस महान घटना की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *