Breaking News

35 लाख कीमत के 151 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

शाहजहांपुर। मो0आफाक। शाहजहांपुर पुलिस की सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने शाहजहांपुर पुलिस की सराहना की। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत गुम मोबाइलों की शिकायतों की लगातार मॉनीटरिंग कर तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उनकी तलाश की गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना देने के साथ ब्म्प्त् पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक कराएं। साथ ही साइबर अपराध की आशंका होने पर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शाहजहांपुर में एआरटीओ कार्यालय पर एडीएम वित्त का औचक निरीक्षण

शाहजहांपुर । मो0 आफाक। शाहजहांपुर के एआरटीओ कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *