झांसी। राशिद पठान। आर्थिक तंगी के चलते एंबुलेंस का इंतजाम न हो पाने का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस के रुपये नहीं होने के कारण महिला को इलाज के लिए ले जाने में देरी हो गई। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत से पति और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।
परिजनों के मुताबिक महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत थी, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण एंबुलेंस के खर्च की व्यवस्था नहीं हो सकी। काफी प्रयासों के बावजूद समय पर उपचार नहीं मिल सका। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और जरूरतमंद मरीजों को समय पर निशुल्क अथवा सुलभ एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Current Media 