झाँसी। राशिद पठान। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झाँसी साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी कंपनी संचालित कर नौकरी का झांसा देने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने गैंग के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गैंग द्वारा लोगों को नौकरी का झांसा देकर अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा जाता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बंधक बनाए गए 50 महिला एवं पुरुषों को सकुशल मुक्त कराया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन, 8,300 रुपये नकद, फर्जी कंपनी से संबंधित विभिन्न दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गैंग से जुड़े अन्य लोगों और साइबर अपराध से संबंधित तथ्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
Current Media 