लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक संस्था सुर ताल संगम द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सुर ताल संगम म्यूज़िक इंस्टीट्यूट के सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं उनके अभिभावकों के द्वारा गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने गुरुओं को नमन करते हुए उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं समर्पण के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कुशल एवं लोकप्रिय संगीत प्रशिक्षक अविजित श्रीवास्तव ने यह संदेश दिया गया कि “गुरु वह दीपक है जो स्वयं जलकर हमारे जीवन को प्रकाशमान करता है।”
इस सराहनीय कार्यक्रम की विशेष विशेष रूप से गरिमा बढ़ाई सुप्रसिद्ध संगीत प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार श्री अविजीत श्रीवास्तव (दूरदर्शन/आकाशवाणी कलाकार) तथा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बहुमुखी गायिका एवं संगीत प्रशिक्षिका डॉ जया श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति ने। दोनों ही गुरुओं ने अपने प्रेरणादायक विचारों से सभी को शिक्षित और प्रेरित किया।
इस अवसर पर भारत के महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान का निर्माण करना है। इस अवसर पर मनीषा सिंह, नीरजा पांडेय, सीमा श्रीवास्तव, हिमांशु वर्मा, आनंद कुमार, तुहिना साहू, अतुल श्रीवास्तव, शर्मा सिंह, युविका पांडेय, अद्विका श्रीवास्तव, त्रिनभ, अथर्व आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सुर ताल संगम परिवार के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव समेत प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से सभी गुरुजनों को सादर वंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया । तथा संगीत एवं संस्कारों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।
Current Media 