Breaking News

सर्राफा कारोबारी से दो लाख की वसूली का आरोप, दो सिपाही गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मुबारक अली । सर्राफा कारोबारी को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपए वसूलने के मामले में पुलिस ने दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश की जा रही है। मामले में चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 6 सितंबर थाना पशुरामपुरी/जलालाबाद निवासी सुंदरम ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई की 4 सितंबर को शाम को उनके प्रति चार पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में आए और यह उनके साथ पुलिस चौकी थाना तिलहर चले गए जहां पुलिस कर्मियों ने उन्हें मादक तस्कर बताया और उनके परिवार से पैसे की मांग की पैसे मिलते ही उन्हें छोड़ दिया गया।

मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकार तिलहर और क्षेत्रअधिकारी परशुरामपुरी के द्वारा जांच की गई प्रथम दृष्टा लगाए गए आरोप सही पाए गए ।
इसी क्रम में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है दो पुलिसकर्मी हिरासत में ले लिए गए हैं और दो पुलिसकर्मी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
पीड़ित व्यापारिक का आरोप है की चौकी में ले जाकर उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया । बताया जा रहा है कि कांस्टेबल वीरेंद्र और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है तो वहीं कांस्टेबल अरुण चिथौड़िया और सुभाष फरार है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रुपयों के अभाव में नहीं मिल सकी एंबुलेंस, पति की आंखों के सामने पत्नी की मौत

झांसी। राशिद पठान। आर्थिक तंगी के चलते एंबुलेंस का इंतजाम न हो पाने का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *