Breaking News

नवाचार और उद्यमिता का हब बनेगा यूपी

लखनऊः योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में इनोवशन और स्टार्टअप की संस्कृति विकसित करने के सरकार के इरादे को डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय पंख लगा रहा है। विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर से लगातार प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें सहयोग दिया जा रहा है। इस कार्य को और भी बेहतर करने के उद्देश्य से इनोवेशन हब की टीम सहित प्रदेश के आरईसी के इन्क्युबेशन सेंटर के मैनेजटर की टीम तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात गयी है। टीम गुजरात में अपने तीन दिवसीय दौरे पर विभिन्न संस्थानों में जाएगी। इस दौरान वहां स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए चल रही योजनाओं को समझेगी। साथ ही वहां पर जमीनी स्तर पर किस तरह स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है इसका भी अध्ययन करेगी।
कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय के निर्देशन और डॉ0 अनुज शर्मा की अगुवाई में टीम सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंची। यहां टीम ने पहले दिन आई हब गुजरात गयी। यहां नवाचार और उद्यमिता के लिए बनी नीतियों को समझा। आई हब के सीईओ हिरनमय महंता ने टीम को बताया कि पूरे गुजरात में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप इकोसिस्टम को बनाने के लिए माइंड टू मार्केट के जरिये आगे बढ़ रहे हैं। आई हब के प्रोग्राम मैनेजर जय जोशी ने आई हब के तहत उद्यमिता और नवाचार पर किये जा रहे कार्य की जानकारी दी। इसके बाद टीम गुजरात विश्वविद्यालय के इन्क्युबेशन सेंटर जीयूएसईसी भी पहुंची। यहां मलय शुक्ला ने टीम को बताया कि जीयूएसईसी न केवल स्टार्टअप को बढ़ावा देती है बल्कि सपोर्ट सिस्टम, बिजनेस सहयोग, आईपीआर आदि में भी सहयोग करती है। एकेटीयू के टीम में इन्नोवेशन हब हेड महीप सिंह मैनेजर वंदना शर्मा, रितेश सक्सेना सहित अन्य लोग शामिल हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …