Breaking News

मिजोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कई मज़दूरों की मौत

आईजाॅल। मिजोरम राज्य में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें कई मज़दूरों की जान चली गई पुलिस के अनुसार बुधवार को मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है, आइजॉल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के आसपास यह घटना घटी उस वक्त 35 से 40 कर्मचारी वहां मौजूद थे । राज्य के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने इस हादसे की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा-आइजॉल के पास सायरांग में न्र्मिाणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया, जिसमें कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई है। बचाव का्र्य जारी है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि मैं इस हादसे से दुखी हूं. मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। उन लोगों के प्रति आभार जो राहत बचाव कार्य में मदद के लिए आगे आए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सभी मृतकों को दो दो लाख रु0 की सहायता राशि भी देने घोषणा की ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …