Breaking News

“राज्यपाल ने नागालैंड राज्य के स्थापना दिवस पर दी बधाई”

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 1 दिसम्बर को नागालैंड राज्य के स्थापना दिवस पर देश-प्रदेश, विशेषकर नागालैंड राज्य के वासियों को हार्दिक बधाई दी है।
इस अवसर पर राज्यपाल जी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारत के उत्तर पूर्वी भाग में बसा नागालैंड एक आकर्षक राज्य है, जो अपनी विशिष्ट जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं, परिधानों व प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि देश के सभी प्रदेशों की संस्कृति व परंपराएं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करती हैं, इससे देश की एकता को बल मिलता है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *