Breaking News

“भगवान राम ने कभी भेदभाव नहीं करा – केजरीवाल”

नई दिल्ली। दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में भाषण देते हुए गुरुवार को केजरीवाल ने कहा, “22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, ये पूरे देश के लिए गर्व की बात है। दिल्ली सरकार राम राज्य से प्रेरणा लेते हुए चलाई है। हमारा फोकस सबके लिए अच्छी शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य पर रहता है। ”उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने भारत को पांच ट्रिलियन की इकॉनमी बनाने की बात कही थी।
केजरीवाल ने कहा, “देश को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाना है लेकिन चार ट्रिलियन अगर एक आदमी के पास हो और 140 करोड़ के पास सिर्फ एक ट्रिलियन ही हो तो इस विकास का क्या मतलब होगा।‘‘ ‘‘75 सालों में गरीब और गरीब होता गया और अमीर और भी अमीर होता गया.”। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में यह भी कहा कि भगवान राम भेदभाव नहीं करते थे लेकिन हमारा समाज आज पूरी तरह बँटा हुआ है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …