Breaking News

“बेखौफ चोरों ने बियर शॉप से दो लाख की बियर चुराई”

मलिहाबाद । शहज़ाद अहमद खान। बेखौफ चोरों ने एक बियर शॉप को निशाना बना दो लाख रुपयों की बियर सहित 26 हजार रुपयों की नकदी लेकर चम्पत हो गये। साथ ही शॉप में लगा कैमरे व डीवीआर मशीन भी उठा ले गये।
मलिहाबाद थाने में हरदोई जनपद के थाना बेनीगंज के गुण्डाराव थोक कबूलपुर निवासी बियर शॉप मालिक भोलेन्द्र तिवारी ने दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बियर की शॉप मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सहिलामऊ के निकट नहर किनारे है। जिसपर सेल्समैन के रूप मे बेनीगंज निवासी लालाराम गुप्ता काम करता है जो वहीं कमरा लेकर रहता है। रविवार बीती रात उक्त सेल्समैन बियर शॉप बंद कर कमरे में सो गया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिये बाहर निकले तो देखा कि बियर शॉप का शटर टूटा व खुला पड़ा है। जिसकी ग्रामीणों ने जानकारी सेल्समैन को दी।
बियर शॉप मालिक ने दी गयी तहरीर में लिखा है कि बेखौफ अज्ञात चोरों ने बियर की 63 पेटी जिसमें एक लाख 97 हजार 760 रुपये की बियर व 26 हजार रुपयों की नकदी चोरी कर चम्पत हो गये। मलिहाबाद पुलिस ने बियर शॉप मालिक की तहरीर पर कार्यवाई शुरू कर दी है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …