Breaking News

“बैल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 18 घायल”

शाहजहांपुर। मो0आफाक। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसे में 18 लोग घायल हो गए। हादसा एक बैल को बचाने के चक्कर में हुआ जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जिले में सीतापुर से सवारियों को लेकर हरिद्वार जा रही एक निजी बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बैल को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए जिनका इलाज जारी है।

पुलिस क्षेत्र अधिकारी (नगर) सौम्या पांडे ने बताया कि सीतापुर से एक बस सवारी को लेकर हरिद्वार जा रही थी। गुरुवार की रात करीब 1 बजे यह बस थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में राजमार्ग पर पहुंची ही थी। कि एक बैल अचानक बस के आगे आ गया उसे बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां कई घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने मामले में यात्रियों के बयान दर्ज किए हैं जिसमें यात्रियों ने बताया है कि अचानक बैल सड़क पर आ गया था। जिसे देखकर ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए लेकिन बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। अफरा तफरी के बीच किसी तरह सभी को बाहर निकल गया। पुलिस आई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

दो बच्चों की मां प्रेमी से शादी की ज़िद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

शाहजहांपुर । मो आफाक । शाहजहांपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब भीषण …