Breaking News

केजरीवाल पर हुआ पत्थर से हमला

नई दिल्ली । नई दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र राजधानी में चुनावी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। जहां बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर तीन युवाओं को गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप लगाया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी पर अरविंद केजरीवाल के ऊपर पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया है।
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “बीजेपी के गुंडों ने आज फिर नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार कर रहे अरविंद केजरीवाल पर पत्थर से हमला किया है। इसका वीडियो भी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है। आज तक नई दिल्ली विधानसभा में ऐसी हरकत कभी नहीं हुई थी। इस विधानसभा में कई हाईप्रोफ़ाइल लोग और अधिकारी रहते हैं। यहां चुनाव आयोग का ऑफ़िस भी है।
प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “प्रवेश वर्मा भी जब वहां प्रचार कर रहे होंगे तो यह देख कर बौखला गए होंगे कि कैसे इतना पैसा बांटने के बाद भी जनता पूरी तरह से अरविंद केजरीवाल के साथ है। इसी बौखलाहट में बीजेपी ने केजरीवाल पर अटैक कराया है। उन्होंने कहा, “यह अटैक निंदनीय है। पर बीजेपी अपनी हरकतों पर फ़िर से उतारू है। वह किसी भी तरह से नई दिल्ली विधानसभा में शांतिपूर्ण इलेक्शन नहीं होने देना चाहती. चुनाव आयोग की आंखें बंद हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *