Breaking News

राजभवन में बैडमिंटन और स्लो साइकलिंग पुरुष वर्ग (फाइनल) खेलों का हुआ आयोजन

लखनऊ:        प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आयोजित परम्परागत खेल प्रतियोगिता-2025 के 14वें दिन आज राजभवन में बैडमिंटन और स्लो साइकलिंग पुरुष वर्ग (फाइनल) मुकाबले आयोजित किए गए।
बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया तथा स्लो साइकलिंग के फाइनल ने अपनी अनोखी शैली और संतुलन की परीक्षा के कारण सभी का ध्यान आकर्षित किया।

राज्यपाल जी का यह प्रयास परम्परागत और आधुनिक खेलों को एक साथ प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रशंसनीय कदम है, जो शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने का माध्यम बन रहा है।
इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी/कर्मचारीगण, प्रतिभागी और अध्यासितगण उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …