Breaking News

वॉशिंगटन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

वॉशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर हैं और भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के अमेरिकी राजधानी पहुंचे। उन्होंने एक्स पर लिखा, “कुछ समय पहले वॉशिंगटन डीसी पहुंचा हूं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने को लेकर ख़ुश हूं.”।


अमेरिका की राजधानी में स्थित यूएस प्रेसिडेंशियल गेस्ट हाउस, ब्लेयर हाउस में ठहराया गया है। इस समय अमेरिका में ज़बरदस्त वाली ठंड पड़ नही है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, इस ठंड में गर्मजोशी भरा स्वागत! वॉशिंगटन डीसी में इस ठंड के बावजूद, भारतीय समुदाय ने मेरा विशेष स्वागत किया. उनका आभार है।
अपने दौरे को लेकर मोदी ने लिखा, “भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी बनाने को लेकर उत्साहित हूं। हम दोनों देश अपने लोगों और अपनी धरती के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.”।
ट्रंप से मुलाक़ात से पहले उन्होंने अमेरिकी ख़फ़िया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड से मुलाक़ात की. बुधवार को तुलसी गबार्ड को अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ़ नेशनल इंटेलिजेंस बनाए जाने की पुष्टि की गई। ट्रंप और मोदी की मुलाक़ात में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, टेक्नोलॉजी और आप्रवासन मुद्दे पर बातचीत होने की संभावना है। इसके अलावा टैरिफ़ को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …