Breaking News

पुलिस ने 30 लाख से अधिक के फोन मालिकों को लौटाए

लखनऊ। अतुल गुप्ता । मोबाईल के दौर में अक्सर लोग इस से बात परेशान होते हैं कि उनका मोबाईल खो गया है । इसके लिए आम लोग पंुलिस के पास दौड़ते हैं । पुलिस के पास अब यह एक अतिरिक्त काम हो गया है । जिसके लिए पुलिस को मेहनत के साथ ही टेक्नोलोजी का सहारा भी लेना पड़ता है । पुलिस की इसी मेहनत का नतीजा है कि आज तीस लाख रुपये कीमत से अधिक 200 मोबाईल फोन लखनऊ पशिचमी ज़ोन पुलिस ने बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिये । डीसीपी पश्चिमी जोन विश्वजीत श्रीवास्तव ने कोतवाली चौक में प्रेसवार्ता के दौरान लोगों को मोबाईल दिये । मोबाईल पाकर लोगों के चेहरे पर काफी खुशी साफ देखी जा सकती थी । इस मौके पर एसीपी चौक राज कुमार सिंह व चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय मौजूद रहे ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राष्ट्र निर्माण,सामाजिक सद्भाव के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना सबसे बड़ी ज़रूरत -डॉ. हाशमी

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के …