Breaking News

मॉक ड्रिल पर यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दिया बयान

लखनऊ । भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि गृह मंत्रालय लोगों को अलर्ट कर रही है, ताकि लोग लड़ाकू विमानों के अभ्यास के दौरान घबराए नहीं। राजभर ने कहा, देश की सुरक्षा के मद्देनज़र पहलगाम घटना के बाद देश की जनता चाहती है कि आतंकवादियों का सफ़ाया किया जाए।
वो बोले, जब हमारे लड़ाकू विमान रिहर्सल करें, तो उसकी आवाज़ से लोग घबराएं नहीं और उससे कैसे संतुलन बनाएं, इसकी जानकारी देने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से सबको अलर्ट किया जा रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …