Breaking News

आठ बच्चों की मां को पड़ोसी से हुआ प्यार

जलालाबादं/शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद कीे मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद बताया कि उसका पड़ोस का ही एक युवक उसके घर आना जाना रहता था । और उस युवक ने अपने जाल में उसे फंसा लिया। युवक उससे मोहब्बत करने लगा और पत्नी की तरह संबंध बनाकर रखने लगा। उसने कसमें खाई कि वह उसकी अपनी पत्नी बनाकर रखेगा। घर में रखा हुआ माल जेवर भी उसने धीरे-धीरे ले लिया। उसने शादी का झांसा दिया परंतु अब शादी करने से इनकार कर रहा है।
महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह उसे बेहद प्यार करने लगी थी उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया है। महिला ने बताया वह 8 बच्चों की मां है युवक ने उसकी जिंदगी बेकार कर दी ऐसे में वह जाए तो कहां जाए। थाने में प्रार्थना पत्र देकर उसने न्याय की गुहार लगाई और कहा कि उसे उसकी शादी करवाई जाए नहीं तो वह अपनी जान दे देगी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …