Breaking News

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक दुष्कर्म का आरोप

ललितपुर। सूरज सिंह । जनपद ललितपुर के थाना बालावहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरोदिया से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ एक विधवा महिला ने अपने ही ससुराल पक्ष पर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता निवासी ग्राम बरोदिया ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पहलाजी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उसके पति का स्वर्गवास 5 जून 2023 को हो गया था। पति की मृत्यु के बाद वह अपने एक नाबालिग बच्चे के साथ ससुराल में रह रही थी।
पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर बद्री प्रसाद एवं सास ने उसे यह कहकर भरोसा दिलाया कि वे अपने दूसरे पुत्र अनुज उर्फ शिवेन्द्र पटेल से उसकी शादी करा देंगे। इसी भरोसे के आधार पर अनुज उर्फ शिवेन्द्र ने लगभग दो वर्षों तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
महिला का कहना है कि जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने न केवल शादी से इनकार कर दिया, बल्कि उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकियाँ भी देने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिजन उसे चुप रहने के लिए लगातार दबाव बनाते रहे और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
पीड़िता ने यह भी बताया कि जब उसने इस पूरे मामले की शिकायत करने का प्रयास किया, तो उसे डराया-धमकाया गया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुकी है।
पीडिता ने राज्य महिला आयोग से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसे और उसके बच्चे को न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए।
इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि विधवा महिलाओं के साथ ससुराल में किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है और कानून के डर के बिना कैसे उनका शोषण किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि महिला आयोग और प्रशासन इस गंभीर आरोपों वाले मामले में क्या कार्रवाई करता है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर । मुबारक अली । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …