Breaking News

रतौसा बालू डंप पर प्रशासन की बड़ी पड़ताल

झांसी। राशिद पठान। झांसी जनपद के मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत थाना उल्दन की बंगरा चौकी क्षेत्र के ग्राम रतौसा में झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे किनारे लगे विशाल बालू डंपों पर बुधवार को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जिला अधिकारी के निर्देश पर गठित खनन विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घंटों तक बालू के बड़े-बड़े ढेरों की पैमाइश करती रही।


कार्रवाई के दौरान खनन विभाग के कर्मचारियों ने फीते की मदद से बालू के प्रत्येक ढेर की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई का बारीकी से मापन किया। टीम ने चारों ओर घूम-घूमकर भंडारित बालू का भौतिक सत्यापन किया और उसका पूरा विवरण दर्ज किया।
मौके पर मऊरानीपुर तहसील प्रशासन से नायब तहसीलदार, लेखपालों की टीम तथा पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के लिए बंगरा चौकी प्रभारी शिव शंकर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला अधिकारी झांसी ने बालू भंडारण की जांच के लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम गठित की थी, जिसके तहत यह निरीक्षण किया गया। हालांकि सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार है कि जांच में आखिर कितना बालू मिला, भंडारण वैध था या अवैध। फिलहाल जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झाँसी में फर्जी कंपनी का बड़ा खेल बेनकाब, नौकरी के नाम पर 50 लोगों को बनाया बंधक

झाँसी। राशिद पठान। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झाँसी साइबर …