Breaking News
डॉ अंजू सिंह

पहले तो मोहब्बत से…………………………

पहले तो मोहब्बत से रिझाया गया मुझे।
दिल तोड़ के आवारा बताया गया मुझे।।

पहले तो मुझे खूब बुलंदी पे बिठाया।
फिर टांग मेरी खींच गिराया गया मुझे।।

आंखों को मोहब्बत के हंसी ख्वाब दिखाके। उंगली पर देखो रोज नचाया गया मुझे।।

अपनी गरज की देखिए रोटी को सेकने।
ईंधन की तरह रोज जलाया गया मुझे।।

दरबारें दिलरुबा का ये कैसा निजाम था।
महफ़िल मैं सबसे पीछे बिठाया गया मुझे।।

जिंदा थी तो बुरी थी मैं उसकी निगाह में। होते ही खाक अच्छा बताया गया मुझे।।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सरदार पटेल जी की 150वी जयन्ती के अवसर पर सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ। संस्था अर्चना फाउण्डेशन लखनऊ के तत्वाधान मे एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग …