Breaking News

मसूद अज़हर के परिवार के 14 लोगों की मौत

नई दिल्ली । भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी शिविरों में जो हमला किया है उसमें चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कहा है कि इस हमले में संगठन के मुखिया मसूद अज़हर के परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं।
इस बारे में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) की ओर से बुधवार को एक बयान जारी किया गया. बयान में कहा गया है कि मृतकों में मसूद अज़हर की बड़ी बहन और बहनोई, भतीजा, भतीजे की पत्नी, भतीजी और परिवार के पांच बच्चे शामिल हैं.
जैश-ए-मोहम्मद ने यह भी कहा कि हमले में मसूद अज़हर के तीन करीबी सहयोगी और उनमें से एक सहयोगी की मां की मौत हो गई। बयान के मुताबिक़ पाकिस्तान के बहावलपुर में सुभान अल्लाह मस्जिद पर हमले में मसूद अज़हर के रिश्तेदारों की मौत हुई है।
ये ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था। इस कार्रवाई में नौ आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से इन्हें बर्बाद किया गया।
पाकिस्तान ने भारतीय हवाई हमले में 26 नागरिकों की मौत और 46 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है, जबकि भारत ने कहा है कि नियंत्रण रेखा पर सीमापार से हुई गोलाबारी में 10 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और 32 लोग घायल हुए हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …