Breaking News
मृतक शुभम

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा ,मौत

करेंट मीडिया न्यूज़ मलिहाबाद
शहज़ाद अहमद खान

रहीमाबाद । थाना क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहुलुहान युवक को इलाज के लिये सीएचसी मलिहाबाद ले गयी,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्यवाई में जुट गई।
मूल रूप से सिधौली सीतापुर निवासी शुभम 24 एक निजी कंपनी ट्रायली होलन पेस्ट कंट्रोल में काम कर श्याम विहार कॉलोनी फैजुल्लागंज में रहता था। सोमवार को कम्पनी के कार्य से बाइक से शुभम संडीला गया हुआ था।वापस लौटते समय 7 बजे रहीमाबाद के पास अवध ढाबा के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसको रौंद कर मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान शुभम को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज कर कानूनी कार्यवाई में जुट गई है।मृतक के परिवार में पिता मौजीलाल,मां गीता देवी,दो बहन काजल व आचल हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

ख़त्म-ए-कुरआन की रूहानी महफ़िल आयोजित की गई

सैय्यद अतीक उर रहीम/नेशनल ब्यूरो करंट मीडिया नई दिल्ली । नई दिल्ली के मस्जिद कस्तूरबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *