सैय्यद अतीक उर रहीम/नेशनल ब्यूरो करंट मीडिया
नई दिल्ली । नई दिल्ली के मस्जिद कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित इमाम हाउस में 27वीं रमज़ान की मुबारक रात के मौके पर तरावीह के दौरान कुरआन शरीफ के खत्म (ख़त्म-ए-कुरआन) की रूहानी महफ़िल आयोजित की गई। इस अवसर पर हजारों लोगों ने शिरकत कर रूहानी बरकतें हासिल कीं।
कार्यक्रम की शुरुआत कारी मोहम्मद सालिस सिद्दीकी की दिल को छू लेने वाली तिलावत से हुई, जिसके बाद उन्होंने नात-ए-पाक पेश की।
इस मौके पर इमाम ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के चीफ डॉ. उमैर अहमद इलियासी ने अपने संबोधन में कहा कि कुरआन इंसानियत के लिए हिदायत का ज़रिया है, जो मोहब्बत, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कुरआनी आयतों का हवाला देते हुए लोगों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने अपने वालिद मौलाना जमी़ल अहमद इलियासी की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि दिल्ली की मस्जिदों को आबाद रखने में उनका अहम योगदान रहा है।
इस कार्यक्रम में कई उलेमा, इमाम और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में की गई दुआ में देश की सलामती, अमन-चौन और दुनिया भर में जारी संघर्षों के खत्म होने की दुआ की गई।
Current Media