शाहजहांपुर। मो0आफाक । जिला कारागार का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग, लखनऊ के सदस्य न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महिला बैरक में पहुंचकर बंदियों से संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने महिला बंदियों से उनकी समस्याओं, सुविधाओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बंदियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने महिला बैरक में चल रहे पठन-पाठन कार्यक्रम की भी जानकारी प्राप्त की।
महिला बंदियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सुधारात्मक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कारागार परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, कारापाल अनिल कुमार विश्वकर्मा, उपकारापाल राघवेंद्र वर्मा, सुभाष चंद यादव, श्रीमती पूनम तिवारी, शिक्षाध्यापक मयंक चतुर्वेदी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Current Media