Breaking News

शातिर महिलाओं का गैंग बेनकाब, ई-रिक्शा में सफर करती महिलाओं को बनाता था निशाना

शाहजहाँपुर । मोआफाक । शाहजहाँपुर में थाना जलालाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा में यात्रा कर रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले 7 शातिर अभियुक्त/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यह अंतरजनपदीय गैंग सुनियोजित तरीके से सार्वजनिक वाहनों में सफर करता था और मौका मिलते ही महिलाओं के बैग व पर्स से सोने-चांदी के जेवर, नगदी और कीमती सामान चोरी कर लेता था। विरोध करने पर आरोपी चाकू दिखाकर डराते-धमकाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, 4 मोबाइल फोन, 2 अवैध चाकू और एक ज्टै ।चंबीम मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा हुआ है, जिनमें जलालाबाद और खुटार क्षेत्र की घटनाएं शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।

 

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राम मंदिर में चोरी के मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए-अजय राय

लखनऊ/अयोध्या। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय लखनऊ से चलकर अयोध्या पहुंचे, जहां श्री …