शाहजहांपुर। मुबारक अली। कलान तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सीओ जलालाबाद ने जनता की समस्याएं सुनीं।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने तहसील सभागार में मौजूद फरियादियों की राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, अवैध कब्जा, जल निकासी, बिजली व स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने साफ कहा कि हर शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी सौरभ दीक्षित ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, महिला उत्पीड़न, मारपीट व कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा, जलालाबाद क्षेत्रअधिकारी विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी हर शिकायत का नियमानुसार निष्पक्ष निस्तारण होगा।
Current Media