Breaking News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत झांसी में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निस्तारण पर जोर

झांसी। राशिद पठान। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (09 मई 2026) के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण की अध्यक्षा श्रीमती कमलेश कछल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें जनपद के सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित, सुलभ एवं किफायती निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित मामलों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत करें।
विशेष रूप से बैंक ऋण वसूली, विद्युत देय, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद एवं आपराधिक समझौता योग्य मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर पक्षकारों से संपर्क करने और लोक अदालत के लाभ-जैसे शीघ्र न्याय, कम खर्च, आपसी सौहार्द एवं न्यायालय शुल्क वापसीकृके प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ-साथ बैनर-पोस्टर व जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में नोडल अधिकारी अपर जिला जज श्री शरद कुमार चौधरी ने सभी अधिकारियों से लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी श्री सुमित पाराशर सहित अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राम मंदिर में चोरी के मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए-अजय राय

लखनऊ/अयोध्या। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय लखनऊ से चलकर अयोध्या पहुंचे, जहां श्री …