Breaking News

सोहेल अख्तर अंसारी ने संभाली यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । उत्तर प्रदेश की सियासत में अल्पसंख्यक राजनीति को नई धार देने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। रविवार को आयोजित एक प्रभावशाली समारोह में पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन के रूप में शपथ ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में खतरा केवल अल्पसंख्यकों को नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को है।
“संविधान बदला तो लोकतंत्र खत्म” – इमरान प्रतापगढ़ी
इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का अल्पसंख्यक समाज केवल मुस्लिम नहीं बल्कि सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी समुदायों से मिलकर बना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान राजनीतिक माहौल में खासकर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन असल खतरा देश के संविधान और लोकतांत्रिक ढांचे पर मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संसद में संविधान की “लाल किताब” लेकर जाना भाजपा को इसलिए असहज करता है क्योंकि कांग्रेस संविधान की रक्षा के एजेंडे पर काम कर रही है।
“अगर संविधान नहीं रहेगा, तो लोकतंत्र भी नहीं बचेगा और इसका सबसे ज्यादा असर अल्पसंख्यकों पर पड़ेगा,” उन्होंने स्पष्ट कहा।
“सियासत में पद नहीं, ताकत बढ़ाना लक्ष्य हो”
इमरान प्रतापगढ़ी ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि राजनीति में केवल पद पाने के लिए नहीं बल्कि अपनी सामूहिक ताकत बढ़ाने के लिए उतरना चाहिए। उन्होंने बताया कि सोहेल अख्तर अंसारी के नाम पर मुहर लगाने से पहले पार्टी नेतृत्व-मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी-के साथ कई दौर की चर्चाएं हुईं।


“2027 विधानसभा चुनाव ही लक्ष्य”- अविनाश पांडे
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 70 ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां अल्पसंख्यक समाज चुनाव परिणाम तय करने में निर्णायक भूमिका निभाता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है, और इसके लिए अभी से संगठन को मजबूत करना और एकजुट होना जरूरी है।
सोहेल अख्तर अंसारी की ताजपोशी के साथ यूपी कांग्रेस ने अल्पसंख्यक राजनीति को पुनर्गठित करने का स्पष्ट संकेत दिया है। कार्यक्रम में दिए गए भाषणों से यह साफ है कि कांग्रेस आने वाले चुनावों में संविधान बचाओ और लोकतंत्र मजबूत करो के मुद्दे को केंद्र में रखकर आगे बढ़ेगी। अब देखना यह होगा कि यह नई रणनीति 2027 के चुनावी मैदान में कितना असर दिखा पाती है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से-
तनुज पुनिया (सांसद), काजी निजामुद्दीन विधायक उतराखंड, अंशु अवस्थी, मनीष हिंदवी, डॉ. शहजाद आलम, अमित कुमार श्रीवास्तव, अशफाकउल्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम,एसपी की अध्यक्षता में कलान तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

शाहजहांपुर। मुबारक अली। कलान तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *