Breaking News

आग से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आया विश्व मानवाधिकार परिषद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर सेक्टर 14 रिंग रोड पर खाली प्लाट में बनी झोपड़ पट्टी में लगी भीषण आग से पीड़ित परिवारों से मिलने और उनको सरकार से आर्थिक मदद दिलाने के लिए विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों का हाल चाल लिया ।
पीड़ितों को आश्वासन दिलाया कि हम लोग आप लोगों के लिए आर्थिक मदद के लिए सरकार से मांग करेंगे जिससे आप लोगों को हुए नुक्सान की भरपाई हो सके जिससे आप लोगों का जीवनयापन पहले की तरफ चल सके।


इसके अलावा संगठन की तरफ से पीड़ित परिवारों को गर्मी की तपिश को देखते हुए पीड़ित परिवारों से मिलकर उनको वाटर कूलर भी दिए गए। जिसमें विशेष रूप से मानवाधिकार प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर एम आर अंसारी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट मेराज अंसारी,राष्ट्रीय अध्यक्ष टीचर सेल श्री राम अकबाल बहादुर सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट हाईकोर्ट संयुक्त सचिव अवध बार एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष टीचर सेल श्री बृजेन्द्र शरण ,सनातन महासभा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग पांडे , जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एडवोकेट आतिफ खान, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर बेग ,श्री तजम्मुल हक एवं मिर्ज़ा अतहर बेग के अलावा अन्य कई लोग मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अत्याधुनिक ओ-आर्म तकनीक से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में स्पाइन ट्रॉमा केयर को मिली नई मजबूती

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने उन्नत स्पाइन ट्रॉमा उपचार के क्षेत्र में …