Breaking News
नवनिर्वाचित मेयर राजा इकबाल सिंह

दिल्ली के मेयर पद पर बीजेपी का कब्ज़ा

नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा पार्षद राजा इक़बाल सिंह इस चुनाव में दिल्ली के नए मेयर चुने गए हैं।
दिल्ली एमसीडी का मेयर चुनाव जीतने के बाद बीजेपी नेता राजा इकबाल सिंह ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य नेताओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
उन्होंने कहा, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं सत्ता पक्ष, विपक्ष और कांग्रेस के साथ मिलकर काम करूंगा. बिना किसी भेदभाव के दिल्ली के विकास के लिए फैसले लिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव का बहिष्कार किया था. इसके कारण आम आदमी पार्टी की तरफ से किसी ने नामांकन ही नहीं दाखिल किया था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …