Breaking News

बीके मोटर्स पार्ट के कर्मचारियों ने सीखे मानव जीवन को बचाने के मंत्र

लखनऊ। अमौसी स्थित बीके मोटर्स पार्ट में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की 108 एंबुलेंस टीम द्वारा एक विशेष मेडिकल फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में बीके मोटर्स के कर्मचारियों ने भाग लिया और इंस्ट्रक्टर श्री मुदित शुक्ला एवं श्री रिज़वान आलम से प्री-हॉस्पिटल केयर एवं मेडिकल फर्स्ट ऐड की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार प्रदान करने हेतु सक्षम बनाना था, जिससे किसी भी व्यक्ति की आपात स्थिति में त्वरित सहायता कर उसकी जान बचाई जा सके।
ट्रेनिंग के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि जीवन के अमूल्य क्षणों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और त्वरित उपचार का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। यह पहल मेडिकल फर्स्ट ऐड के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को मेडिकल सहायता प्रदान कर मानव जीवन की रक्षा करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

 

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राष्ट्र निर्माण,सामाजिक सद्भाव के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना सबसे बड़ी ज़रूरत -डॉ. हाशमी

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के …