Breaking News

लेकिन एक चीज़ बंद नहीं कर पाए मोदी जी- राहुल गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने मेट्रो, दुकानें, इंटरनेट, रास्ते और खाना बंद कर दिया, लेकिन पेपर लीक बंद नहीं कर पाए। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि सरकार ने छात्रों के खि़लाफ़ क्रूर कदम उठाए हैं।
उन्होंने लिखा, मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो, दुकानें बंद करो, इंटरनेट बंद करो, खाना बंद करो, अपना हक़ मांग रहे छात्रों के खि़लाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए। राहुल गांधी ने लिखा, ‘‘बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी- पेपर लीक‘‘।
शनिवार को भी दिल्ली में साढ़े सात बजे से लेकर अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। वहीं, सीजेपी और उसके समर्थकों का दावा रहा है कि धरनास्थल के आसपास इंटरनेट भी बाधित है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद, खंगाला स्टेशन परिसर

ललितपुर। सूरज राजपूत। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर …