Breaking News

नेहा राठौर और माद्री काकोटी पर हुई एफ़आईआर के विरोध में सिविल सोसाइटी ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ । पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित ट्वीट्स को लेकर लोकगायिका नेहा राठौर और लखनऊ विश्वविद्यालय की शिक्षिका माद्री काकोटी पर की गई एफ़ आई आर के विषय में लखनऊ की सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा.
प्रतिनिधिमंडल में लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो.रूपरेखा वर्मा, प्रो. रमेश दीक्षित, इप्टा से संस्कृतिकर्मी दीपक कबीर, ट्रेड यूनियन नेता दिनकर कपूर, एडवा की वंदना राय, आइसा के शांतम , ऐपवा की मीना सिंह, महिला फेडरेशन की कांति मिश्रा, लखनऊ बचाओ संघर्ष समिति के इमरान राजा और व्यंग्यकार राजीव ध्यानी शामिल थे.
ज्ञापन में कहा गया है, कि नेहा राठौर और माद्री काकोटी पर हुई एफ़ आई आर न केवल अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता पर सीधा हमला है, बल्कि लोकतान्त्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के विरुद्ध भी है। सत्ता के कामकाज पर सवाल उठाना, अन्याय के विरुद्ध बोलना और जनता की आवाज़ बनना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
ज्ञापन में माँग की गई है, कि दोनों के खि़लाफ़ दर्ज एफ़आईआर को तत्काल रद्द किया जाए और अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता की रक्षा के लिए संवैधानिक मर्यादाओं का पालन किया जाए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …