SPN

कक्षा 12 की छात्रा अदिति मिश्रा ने सीओ की कुर्सी पर बैठकर सुनीं समस्याएं

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक और होनहार आर्य महिला इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा अदिति मिश्रा को एक दिन के लिए सीओ सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई। अदिति मिश्रा ने सीओ सिटी की कुर्सी संभाली और कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अदिति मिश्रा के पिता दिनेश मिश्रा अधिवक्ता हैं। अदिति ने बताया कि एक दिन के लिए अधिकारी बनने का यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई पूरी कर प्रशासनिक सेवा में जाने की तैयारी करेंगी ताकि समाज की सेवा कर सकें। इससे पहले भी जिले की एक छात्रा को एक दिन का एसपी बनाया जा चुका है। पुलिस विभाग अब अदिति मिश्रा को सीओ सिटी की जिम्मेदारी देकर महिलाओं को आगे बढ़ाने और नेतृत्व की भूमिका में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

एसपी ने होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

शाहजहांपुर । मुबारक अली। शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *