Breaking News

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद जिले में शिया समुदाय में गहरा शोक व्याप्त हो गया। देर शाम शिया जुमा मस्जिद, बिजलीपुरा में लोगों का जुटान शुरू हो गया। रात करीब आठ बजे शिया समुदाय के प्रमुख धर्मगुरु मौलाना रागिब अब्बास के नेतृत्व में दर्जनों लोग बिजलीपुरा स्थित जामा मस्जिद पर एकत्र हुए। सभी के हाथों में आयतुल्ला अली खामेनेई के पोस्टर और मोमबत्तियां थीं। इस दौरान अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गम और गुस्से का इजहार किया। कैंडल मार्च बिजलीपुरा से शुरू होकर अंटा चौराहा होते हुए पुराने जिला अस्पताल के निकट पहुंचा। यहां भी नारेबाजी जारी रही। मौलाना रागिब अब्बास ने लोगों से एकजुटता के साथ शोक व्यक्त करने की अपील करते हुए कहा कि सभी शिया घरों, इमामबाड़ों और धार्मिक स्थलों पर काले परचम लगाए जाएं।
आयोजकों के अनुसार कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोक सभा में दिवंगत नेता के जीवन, उनके विचारों और योगदान को याद किया गया तथा सामूहिक प्रार्थना की गई। कैंडल मार्च में वकार उल हसन, हसन असकरी, शाहिद रजा, जफर हसनैन, नासिर मेहंदी जैदी, मकसूदूर रजा, फैजान रजा सहित शिया समुदाय के अनेक लोग मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …