Breaking News

“कांग्रेस ने शुरु करी उपचुनाव की तैयारियाॅं”

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर विधानसभा उपचुनाव से सम्बन्धित जनपदों के जिला/शहर अध्यक्ष तथा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन संगठन महासचिव अनिल यादव ने किया।
बैठक की कार्यवाही शुरू करने से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व कांग्रेस सांसद श्री मसुरियादीन पासी जी की पुण्यतिथि के मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री राय ने उपस्थित पदाधिकारियों से प्रदेश की जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, पदाधिकारियों से उन विधानसभाओं में संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने एवं होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो इस पर उनसे सुझाव मांगे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने जिले की उपचुनाव से सम्बन्धित विधानसभा सीट वार रिपोर्ट दी तथा वहां इंडिया गठबंधन किस प्रकार से अपनी जीत सुनिश्चित कर सके इस पर अपने विचार और सुझाव भी प्रस्तुत किये।
सभी के विचारों और सुझावों को सुनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने के पूर्व आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के जन्मदिन की बधाई दी।

तदपश्चात श्री राय ने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ों न्याय यात्रा का प्रतिफल रहा कि देश की जनता सचेत हुई और लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 पार के नारे को विफल करने का काम किया। प्रदेश के छोटे-छोटे दलों का साथ मिला। मीडिया हमें कल तक महत्व नहीं दे रही थी वह भी आज कांग्रेस को तव्वजों देने लगी है।
श्री राय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा एवं बसपा को मौका देकर देख चुकी है और अब वह कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। हमें पूरी ताकत के साथ चुनाव में मेहनत करने की आवश्यकता है। यह उपचुनाव 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि को मजबूत करेगा।
बैठक में पूर्व मंत्री सदल प्रसाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चैधरी, मनीष मिश्रा, आलोक प्रसाद, राहुल राय, प्रदेश महासचिव सुबोध शर्मा, कौशलेन्द्र यादव, योगेन्द्र मिश्रा, मनोज गौतम, अंशू तिवारी, प्रदेश सचिव विनीत पराशर वाल्मीकि, अशोक सैनी, बृजेन्द्र मिश्रा, अर्चना राठौर, मिथुन त्यागी, संत राम नीलांचल, जिलाध्शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण विनीत त्यागी, विजय चैधरी, ठा0 सोमवीर सिंह, सुरेश चंद्र यादव, अरूण कुमार तिवारी, प्रदीप मिश्रा, श्रीमती विनीता शाक्य, अजय दूबे, मौजूद रहे।
बैठक के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने उपस्थित पदाधिकारियों के साथ केक काटकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के दीर्घायु होने की कामना की।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …