Breaking News

सरकार में बैठे लोगों को सद्बुद्धि हेतु कांग्रेसजनों ने निकाला कैंडल मार्च

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसजनों द्वारा कैंडल मार्च किया गया। इसी क्रम में आज राजधानी लखनऊ में भी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम के संयुक्त नेतृत्व में संभल हिंसा के मृतकों की आत्मा की शांति एवं घटना में पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने तथा सरकार में बैठे लोगों को सद्बुद्धि हेतु कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से कैंडल मार्च करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की कांग्रेस मुख्यालय के बाहर स्थित प्रतिमा पर पहुंचकर प्रार्थना की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व मंत्री राजबहादुर, राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेन्द्र मदान, श्री रमेश मिश्रा डॉ0 जियाराम वर्मा, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, ओंकारनाथ सिंह, आशुतोष मिश्रा, नीरज तिवारी, विकास श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, अजय वर्मा, अमरनाथ अग्रवाल, योगेश्वर सिंह, शाहनवाज मंगल आजमी, अंशू त्रिपाठी, के0डी0 शुक्ला, मारूफ खान, अयाज खान, किरण शर्मा, जमाल खान, संजय सिंह, संजय गिरी, राधेश्याम त्रिपाठी, डॉ अरविंद बहादुर सिंह, तनवीर फातिमा, फखरूल इस्लाम, एड0 आर0बी0 सिंह, अफताब मोहसिन, एड0 मनीष जायसवाल, अमन यादव, शबाब रज़ा, अभिनव तिवारी, बाकर मेंहदी, सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …