Breaking News

गंगाजल की शपथकांड वीडियो पर कांग्रेस का हल्लाबोल

शाहजहांपुर। मो0आफाक। शाहजहांपुर नगर निगम के कुछ पार्षदों के गंगाजल हाथ में लेकर शपथ लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे लेकर नगर निगम पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने वायरल वीडियो को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि वीडियो में पार्षद भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की शपथ लेते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट से मिला और जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुप्ता ने कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसी शपथ का वीडियो सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे शहीदों की नगरी शाहजहांपुर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कुछ माह पूर्व नगर निगम कार्यालय परिसर में अमर शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से हटाए जाने के मामले को भी फिर से मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि एक ओर शाहजहांपुर को शहीदों की नगरी कहा जाता है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम परिसर में शहीदों की प्रतिमाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, वह शर्मनाक था। उन्होंने कहा कि शहीद प्रतिमाओं का प्रकरण हो या वायरल वीडियो, दोनों मामलों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया है। इन घटनाओं से शहर की छवि देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभावित हुई है। रजनीश गुप्ता ने नगर निगम पर विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में जनसमस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। सड़क, सफाई, जलभराव और अन्य नागरिक समस्याओं से लोग परेशान हैं, जबकि नगर निगम में विवादों का सिलसिला थम नहीं रहा है। उन्होंने मांग की कि वायरल वीडियो की जांच कराकर इसमें शामिल लोगों की भूमिका तय की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही शहीद प्रतिमाओं से जुड़े मामले में भी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि दोनों मामलों में जल्द और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी नगर निगम के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। गुप्ता ने कहा कि जनता के सम्मान, शहीदों की गरिमा और शहर की प्रतिष्ठा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, पीसीसी सदस्य गौरव त्रिपाठी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी, एनएसयूआई अध्यक्ष रफी उल हसन, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी और युवा नेता शाश्वत मिश्रा शामिल रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सहायता प्राप्त मदरसों की जांच एक सोची-समझी साजिश- डॉ. मतीन खान

लखनऊ। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मतीन खान ने उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *