Breaking News

पार्षद-सफाई कर्मी के बीच विवाद ने पकड़ा तूल

ललितपुर। सूरज सिंह । वार्ड संख्या 15 से निर्वाचित पार्षद मनमोहन चौबे व सफाई कर्मी मंजीत करौसिया केे बीच हुआ विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पार्षद पर एफआईआर दर्ज कराये जाने की मांग पर अड़े सफाई कर्मियों ने कामबंद हड़ताल का आगाज किया है। सफाई कर्मियों ने घण्टाघर स्थित न0पा कार्यालय के नीचे लामबंद होकर प्रदर्शन शुरू किया है। प्रदर्शन के पहले दिन सफाई कर्मी मंजीत करौसिया ने बताया कि अपना दल (एस) की महिला नेत्री दीपमाला कुशवाहा ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर सफाई कर्मियों की पीड़ा को सुना। उन्होंने कहा कि जब तक पार्षद के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं होती, तब तक वह अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल को जारी रखेंगे। इस दौरान संजय करौसिया (संजू कप्तान), राजकुमार नाहर, कुंजबिहारी बाबरा, प्रियंक करौसिया, अजय कुमार, बृजेश नहारिया, आदर्श करौसिया, रामू पहलवान, रामू चौहान, मंजीत करौसिया, छोटेलाल, अशोक मारौठिया, जिनेन्द्र करौसिया, रिषी कुमार, रहमान, महेन्द्र यादव, ब्रजेन्द्र, विजय, वीरेन्द्र, शानू सहित सभी स्वास्थ्य नायक, सफाई कर्मचारी के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …