Breaking News

मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल चालक की मौत

मलिहाबाद/लखनऊ। शहज़ाद अहमद खान। काम कर साइकिल से घर वापस जा रहे मजदूर को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिसकी अस्पताल ले जाते समय देर रात मौत हो गयी। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार करने के साथ बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दुलारमऊ निवासी चीनी मंगलवार देर शाम करीब 6 बजे काम करके अपने घर वापस साइकिल से जा रहा था। रास्ते मे ग्राम केंवल हार में बन्नो के घर के पास पीछे से बाइक न0 यूपी 32 एलएम 7573 के चालक इसी थाना क्षेत्र के ग्राम अमानीगंज निवासी संदीप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चीनी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे आनन फानन परिजन सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। जहा उसकी रास्ते मे ही मौत हो गयी। मृतक चीनी के परिजनों ने दूसरे दिन बुधवार को उसके शव का अंतिम संस्कार कर संदीप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …