Breaking News
मृतक गोविन्द

सदिग्ध का लटका मिला शव र्दज हुआ हत्या का मुकदमा

करंट मीडिया न्यूज़
मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भाईदासखेड़ा निवासी गोविन्द (19) का शव शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे आम के बाग में पेड़ से मफलर के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। मृतक युवक के परिजनों की सूचना पर पहुची रहीमाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक युवक गोविन्द के परिवार में उसके पिता सुन्दरलाल, माँ जनाका, भाई रामू, श्यामू, ज्ञानू, गोलू व एक शादीशुदा बहन आरती है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दूसरे दिन शनिवार को शव गांव पहुचा तो परिजनों ने देर शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर घर पर शव रख प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नही करेगी तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नही करेंगे। रहीमाबाद पुलिस ने अजय व मृतक युवक की प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का अभियोग दर्ज किया है।

शव रख का प्रदर्शन करते परिवारजन

मृतक युवक के भाई रामू ने थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके भाई के पास शुक्रवार अपराह्न करीब 3 बजे एक फोन आया था। जिसके बाद वह खेत जाने की बात कह निकल गया था। रामू का आरोप है कि जिस मफलर से उसका शव लटका था वह पड़ोसी गाँव जानकीनगर के निवासी अजय का है। रामू ने दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि मृतक गोविन्द का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने अजय के साथ मिलकर गोविन्द की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिये शव को लटका दिया। जबकि मृतक युवक के पैर जमीन को छू रहे थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राष्ट्र निर्माण,सामाजिक सद्भाव के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना सबसे बड़ी ज़रूरत -डॉ. हाशमी

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के …