Breaking News

बिजना तिराहे के पास कुएं में मिला व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

झांसी । राशिद पठान । झांसी जनपद के थाना उल्दन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजना तिराहे के पास स्थित राज अहिरवार के कुएं में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई तथा पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान ब्रजकिशोर (45 वर्ष) पुत्र बसते निवासी ग्राम बिजना, थाना उल्दन, जनपद झांसी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार ब्रजकिशोर पिछले 20 दिनों से लापता था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। कुएं में शव मिलने की सूचना के बाद परिवार और ग्रामीणों में शोक एवं चिंता का माहौल व्याप्त हो गया।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी रामा देवी (35 वर्ष) तथा दो पुत्रों गणेश (15 वर्ष) और मानसिंह (12 वर्ष) को छोड़ गया है। उनकी एक पुत्री की शादी हो चुकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम, एसपी की अध्यक्षता में पुवायां तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं एसपी सौरभ दीक्षित की अध्यक्षता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *