Breaking News

उपचुनाव में धर्मेन्द्र यादव 23 मतों से जीते

मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान। प्रधान पद के हुए उपचुनाव में मृतक प्रधान हरपति यादव के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी अर्चना यादव को 23 मतों से पराजित कर प्रधान बने। जिसका प्रमाण पत्र आरओ ओ पी सिंह ने प्रधान चुने गए धर्मेन्द्र यादव को सौंपा।
ग्राम पंचायत फतेहनगर में विगत 19 फरवरी को प्रधान पद हेतु मतदान सम्पन्न हुआ था। जिसमे 85 प्रतिशत मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस ग्राम पंचायत में 1737 मतदाता थे, जिमसें 1483 मतदाताओ ने अपने वोट डाले थे। शुक्रवार को आरओ (निर्वाचन अधिकारी) ओ पी सिंह की निगरानी में सुबह 10 बजे गिनती शुरू हुई। जिसमें धर्मेन्द्र यादव ने अपनी निकटम प्रतिद्वंदी अर्चना यादव को 23 मतों से पराजित कर 537 मत प्राप्त किये। उपविजेता रही अर्चना यादव को 514 व अवधेश कुमार को 364 मत मिले, जबकि 68 मत मतगणना कर्मियों ने अवैध घोषित किये। प्रधान बने धर्मेन्द्र यादव ने यह जीत अपने पिता स्वर्गीय हरपति यादव को समर्पित करते गांव की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी ही नही बल्कि हम सबकी जीत है। आरओ ओपी सिंह, एडीओ कृषि मानवेन्द्र सिंह, एडीओ आइएसबी कृष्ण कुमार ने प्रधान पद के विजेता धर्मेन्द्र को प्रमाण पत्र देकर क्षेत्र की जनता का विकास करने पर जोर दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …