Breaking News

डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति को देखा और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पेयजल स्थल पर स्पष्ट सूचना अंकित कराने, पर्याप्त छाया की व्यवस्था करने तथा परिसर में टाइल्स लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस परिसर में बैठने के लिए शेड निर्माण और कुर्सियों की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा।
उन्होंने कि यहां आने वाले लोग पहले से ही दुखद और कठिन परिस्थितियों में होते हैं, इसलिए उनके लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि छाया, पेयजल, बैठने की सुविधा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराई जाएं। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के दौरान भी इन सुविधाओं का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पोस्टमार्टम हाउस में शवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए फ्रीजर की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सुप्रीम कोर्ट भ्रष्ट चुनाव आयोग को बचाकर न्यायपालिका की विश्वसनीयता को संदिग्ध बना रहा है – शाहनवाज़ आलम

लखनऊ। चुनाव आयोग बंगाल में एसआईआर के बहाने मुसलमानों से मताधिकार छीनने में लगा था। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *