Breaking News

एन.डी. द्विवेदी ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ । अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू अशोक नगर नई दिल्ली स्थित कार्यालय परिसर के ऑडिटोरियम से सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में भारत वर्ष के 28 राज्यों एवं केन्द्रीय अभियंत्रण विभागों के डेलीगेट्स ने भागीदारी दर्ज कराई । अधिवेशन में विभिन्न राज्यों के अभियंत्रण विभागों के वेतनमान, सेवा सम्बन्धी विसंगतियों एवं व्यवहारिक कठिनाईयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। अधिवेशन में तकनीकी आयोग के गठन, पूरे देश में एक समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली इत्यादि मांग रखी गयी। अधिवेशन में स्मारिका का विमोचन किया गया। निवर्तमान महासचिव इं. मनामोहन राजबोंग्सी को सम्मानित किया। आठवें वेतन आयोग में डिप्लोमा इंजीनियर्स संवर्ग के वेतनमान के सम्बन्ध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु विचार विमर्श हुआ।

इं. एन.डी. द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। कुल 20 पदों पर निर्वाचन हुआ। निर्वाचन में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इं. जी. इन्द्रसेन रेड्डी (तेलंगाना से), इं. अरविन्द कुमार झॉ (उत्तर प्रदेश से), महामंत्री पद पर इं. मुकेश रतूड़ी (उत्तराखण्ड से), उपाध्यक्ष पद पर इं. अमर पाल राठी (दिल्ली से), इं. लाल बिहारी यादव (झारखण्ड से), इं. अमर नाथ गुप्ता (उत्तर प्रदेश से) इं. छोटे लाल पासवान (बिहार से), इं. आर. करूनाकरन (तमिलनाडु से), इं. नागराजन (कर्नाटक से), इं. अजय सिंह यादव (उत्तर प्रदेश से), इं. दिनेश सिंह मार (राजस्थान से), इं. के. वोराह (अरूणांचल से) निर्वाचित हुए। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रथम कार्यकारिणी की बैठक इं. एन.डी. द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ज्ञात हो कि भारत के राज्यों एवं केन्द्रीय विभागों में कार्यरत 04 लाख से अधिक डिप्लोमा इंजीनियर्स का ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स प्रतिनिधित्व करता है। सभी राज्यों के डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं अभियंत्रण विभागों के संगठन ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स से सम्बद्ध है। लेह लद्दाख से लेकर तमिलनाडु तथा असम से लेकर गुजरात सहित सभी राज्यों के डेलीगेट्स सम्मिलित हुए ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …