Breaking News

मोदी विरोधी पोस्टर, पर दिल्ली में दर्जनों एफआईआर

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी के विरोध में लगाए गए पोस्टरों के मामले में अब तक पचास से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं। इसके साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक, अब तक गिरफ्तार हुए चार लोगों में से दो प्रिंटिंग प्रेस के मालिक हैं। बता दें कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दीवारों और खंभों पर पीएम मोदी का विरोध करते हुए पोस्टर नजर आए थे जिनमें लिखा था – ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ। अब तक कम से कम दो हजार पोस्टर हटाए गए हैं और दो हजार से ज्यादा पोस्टरों को एक वैन से बरामद किया गया है। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपेंद्र पाठक ने इंडियन एक्सप्रेस अखबार को बताया है कि पुलिस ने आईपी एस्टेट में एक वैन को बरामद किया है जो कि डीडीयू मार्ग पर स्थित आम आदमी मुख्यालय से आ रही थी.पाठक ने कहा, ‘‘इस मामले में गिरफ्तार किए गए शख्स ने बताया है कि उसे उसके नियोक्ता ने आम आदमी पार्टी मुख्यालय में पोस्टर डिलीवर करने के लिए कहा था और उसने एक दिन पहले भी ये पोस्टर डिलिवर किए थे। हमने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक, दो प्रिंटिंग प्रेस कंपनियों को ऐसे पचास-पचास हजार पोस्टर छापने का ऑर्डर दिया था। इन कंपनियों से जुड़े लोगों ने रविवार रात से सोमवार सुबह तक ऐसे तमाम पोस्टर चिपकाए। इन प्रेस मालिकों को पोस्टरों पर प्रेस का नाम नहीं छापने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। इससे दो साल पहले भी कोविड के दौरान ऐसे ही मोदी विरोधी पोस्टर छापे जाने के मामले में पुलिस ने तीस लोगों को गिरफ्तार किया था और 25 एफआईआर दर्ज की थीं

 

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जंतर मंतर के धरना प्रदर्शन का लगातार बढ़ता दायरा

नई दिल्ली । जंतर मंतर का धरना प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है । देशभर …