Breaking News

पत्नी की क़़सम खाओ कि पानी नहीं आ रहा

लखनऊ। यूपी विधानसभा में मंगलवार को दूसरे दिन की कार्यवाही जैसे ही 11 बजे शुरू हुई। नेता विपक्ष माता प्रसाद ने विधानसभा सदन में फतेहपुर का मामला उठाया। फतेहपुर की घटना को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे द्वारा उठाए गए सवाल पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के जवाब से जब विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ तब असंतुष्ट सपा विधायक धरने पर बैठ गए। इसके बाद सपा के बिलारी से विधायक फहीम इरफान ने जल जीवन मिशन को लेकर सरकार को घेरते हुए कई सवाल उठाए। फहीम इरफान ने कहा कि जल जीवन मिशन के आने के बाद गांवों में हैंडपंप गायब हो गए। पाइप लाइन बिछाने के लिए सीसी रोड खोद दी गईं हैं । फहीम ने कहा कि बरेली का भोजीपुरा के अंदर पानी की टंकी गिर गई या सीतापुर में पानी की टंकी गिरी। कई जगह पानी की टंकी गिरी। इसका मुआवजा कौन देगा। कहा कि बिछाई गई पाइप लाइन में गंदा पानी आ रहा है। कंपनियों ने काम बिगाड़ा और चले गए। विधायक ने सवाल किया कि कमेटी से जांच कराएंगे क्या? इसका जवाब स्वतंत्र देव सिंह ने देते हुए कहा कि पत्नी की कसम खाएं कि पानी नहीं आ रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कार्यकर्ता से मिलने से रोकना बेहद निंदनीय-अजय राय

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मा0 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिए गए गलत …